भारत के मुक्त व्यापार समझौते
पिछले एक दशक में, भारत एक निर्णायक और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है, जिसने वैश्विक व्यापार के मानचित्र को फिर से परिभाषित किया है और आधुनिक, भविष्य के लिए तैयार, नई पीढ़ी के मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) की रूपरेखा तैयार की है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने मुक्त व्यापार समझौतों के नेटवर्क का लगातार विस्तार किया है, जो अब 38 देशों तक फैले नौ FTAs तक पहुँच गया है।
2021 में भारत-मॉरीशस समझौते से शुरुआत करते हुए, मई 2022 में भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) हुआ।
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक और व्यापार समझौता दिसंबर 2022 में लागू किया गया था।
इसके बाद भारत ने 10 मार्च 2024 को EFTA TEPA पर हस्ताक्षर किए, जो 1 अक्टूबर 2025 को प्रभावी हुआ।
भारत-यूके CETA पर जुलाई 2025 में और भारत-ओमान CEPA पर दिसंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए।
भारत-न्यूजीलैंड FTA की घोषणा 22 दिसंबर 2025 को की गई, जिसके बाद 27 जनवरी 2026 को भारत-यूरोपीय संघ (EU) FTA पर सहमति बनी।
Source: PIB


