UNDP लैंगिक असमानता सूचकांक (GII) 2022

भारत ने लैंगिक असमानता सूचकांक (Gender Inequality Index: GII) 2022 में 14 रैंक की महत्वपूर्ण छलांग दर्ज की है। लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 UNDP द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट 2023-24 का भाग है।  

GII 2022 में 0.437 स्कोर के साथ भारत 193 देशों में 108 वें स्थान पर है। GII 2021 में भारत का स्कोर 0.490 था और 191 देशों में से 122वें स्थान पर था।  

GII तीन डायमेंशन का उपयोग करते हुए लैंगिक असमानता का एक समग्र मीट्रिक है। ये तीन डायमेंशन हैं: प्रजनन स्वास्थ्य (reproductive health), सशक्तिकरण और श्रम बाजार

GII स्कोर 0 से 1 के बीच दिया जाता है। कम GII स्कोर महिलाओं और पुरुषों के बीच कम असमानता को इंगित करता है, और अधिक स्कोर अधिक असमानता को इंगित करता है।

error: Content is protected !!