भारत ने यागी टाइफून प्रभावित देशों को सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सद्भाव लॉन्च किया

भारत ने यागी टाइफून (Typhoon Yagi) से प्रभावित देशों – म्यांमार, लाओस और वियतनाम को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सद्भाव (Operation Sadbhav) लॉन्च किया है।

भारत ने म्यांमार, लाओस और वियतनाम को यागी टाइफून के प्रभाव से निपटने में सहायता करने के लिए तत्काल राहत सामग्री भेजी है।

एशिया के इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफ़ान के बाद ये देश भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। भारतीय नौसेना के जहाज़ INS सतपुड़ा से म्यांमार को राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता भेजी गई है।

भारतीय वायु सेना का एक सैन्य परिवहन विमान वियतनाम को 35 टन सहायता और लाओस को 10 टन राहत सामग्री ले जा रहा है।

भारत प्रभावित देशों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रदान करने वाले पहले देश में शामिल रहा है।

ऑपरेशन सद्भाव भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप, आसियान क्षेत्र के भीतर HADR में योगदान देने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

error: Content is protected !!