हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024: भारत 82वीं रैंकिंग

भारत को वैश्विक पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) में 82वें स्थान पर रखा गया है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है।

यूनाइटेड किंगडम स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की  रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों पर आधारित है। सिंगापुर ने इंडेक्स में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सिंगापुर के नागरिकों को 195 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश मिला हुआ है। इसके बाद जापान ,स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली दूसरे स्थान पर हैं। इन सभी पांच देशों के पासपोर्टधारक को 192 देशों मे वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति है।  

error: Content is protected !!