भारत और श्रीलंका ने शुरू किया “मेरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर”

जून 2024 में भारत और श्रीलंका ने समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (Maritime Rescue Coordination Centre: MRCC) शुरू किया, जो दोनों पक्षों के बीच मजबूत समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है।

इसका उद्घाटन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के दौरान किया गया।

मेरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर कोलंबो स्थित श्रीलंका नौसेना मुख्यालय में एक मुख्य केंद्र और हंबनटोटा में एक उप-केंद्र शामिल है।

भारत से 6 मिलियन डॉलर के अनुदान से निर्मित MRCC में श्रीलंका के तटीय क्षेत्र में सामरिक  स्थानों पर सात मानवरहित फैसिलिटी शामिल हैं – गैले, अरुगाम्बे, बट्टिकलोआ, त्रिंकोमाली, कल्लारावा, पॉइंट पेड्रो और मोलिकुलम।

सरकारी स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा स्थापित MRCC समुद्र में खोज और बचाव कार्यों के लिए मुख्य केंद्र के रूप में काम करेगा।

इस केंद्र के लिए मार्च 2022 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे, और MRCC को संचालित करने के लिए श्रीलंकाई नौसेना की टीमों को बेंगलुरु और कोलंबो में BEL द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

error: Content is protected !!