AFINDEX-2023: अफ्रीका- भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण

अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रक्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (AFINDEX-2023) का दूसरा संस्करण 29 मार्च को पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।

AFINDEX-23 का आयोजन 16 मार्च से 29 मार्च 2023 तक किया गया था। 124 प्रतिभागियों के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के कुल 25 देशों तथा भारत की सिख, मराठा और महार रेजीमेंटों के सैनिकों ने बहुराष्ट्रीय अभ्यास में सहभागिता की।

अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना, एक-दूसरे की सर्वश्रेष्ठ कार्य योजनाओं को आत्मसात करना और संयक्त राष्ट्रसंघ के अधिदेश के तहत मानवतावादी माइन कार्रवाई और शांति वाहिनी प्रचालनों का निष्पादन करना था।

error: Content is protected !!