इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ECTA 29 दिसंबर 2022 से लागू होगा

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (Ind-AUS ECTA) 29 दिसंबर 2022 से लागू होगा। बता दें कि Ind-AUS ECTA पर 2 अप्रैल 2022 को हस्ताक्षर किये गए थे और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं सहित सत्यापन प्रक्रियाओं और आवश्यक घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने लिखित अधिसूचनाओं का आदान-प्रदान किया।

इस समझौते के अनुच्छेद 14.7 के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया में लिखित अधिसूचना के इस आदान-प्रदान के 30 दिन बाद यह समझौता लागू होगा।

यह समझौता दोनों लोकतंत्र देशों के बीच लोगों में परस्पर संबंधों को भी बढ़ावा देगा। इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्कों को समाप्त कर दिया जाएगा।

इस समझौते से यह उम्मीद है कि 5 वर्षों में कुल द्विपक्षीय व्यापार जो वर्तमान में 31 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, बढ़कर 45-50 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा।

दोनों देश अपने व्यापार अवसरों में संपूरक हैं। इसलिए यह रेसिलिएंट आपूर्ति श्रृंखला बनाने में मदद करेगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया से सस्ता कच्चा माल और मध्यवर्ती उत्पाद हमारे तैयार उत्पाद को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उपलब्ध कराए जायेंगे।

अनुमान है कि ECTA के तहत भारत में अतिरिक्त 10 लाख नौकरियां सृजित होंगी।

भारतीय योग शिक्षक और रसोइयों को वार्षिक वीज़ा कोटा का लाभ मिलेगा।

ECTA के तहत अध्ययन के बाद कार्य वीजा (1.5-4 वर्ष) से 1 लाख से अधिक भारतीय छात्र लाभान्वित होंगे।

इस समझौते से निवेश के अवसरों में वृद्धि, निर्यात को बढ़ावा मिलने, महत्वपूर्ण अतिरिक्त रोजगार सृजन करने और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध स्थापित होने की भी संभावना है।

error: Content is protected !!