बैम्बू डिप्लोमेसी क्या है?

वियतनाम के सबसे शक्तिशाली नेता और पूर्व राष्ट्रपति  गुयेन फु ट्रोंग का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।  उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक वियतनाम का नेतृत्व किया और  तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया। ट्रोंग 2011 में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। इस तरह एक दलीय सत्तावादी वियतनाम की पूरी शक्ति उनके हाथों में आ गई। उन्होंने 2018 से 2020 तक वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया।

विदेश नीति के स्तर पर उन्हें अपनी  ‘बैम्बू डिप्लोमेसी’ (bamboo diplomacy) के लिए जाना जाता है। इस कूटनीति के तहत उन्होंने चीन और अमेरिका दोनों के साथ बेहतर संबंध रखे। इस तरह उन्होंने बांस की तरह लचीले रहते हुए “अधिक मित्र, कम शत्रु” रखने की वकालत की। इसके तहत  बढ़ती जियोपॉलिटिकल  प्रतिस्पर्धा के बीच प्रमुख शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करने और विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए देश की अप्रोच को बांस यान बैम्बू के समान बताया गया जो बिना टूटे हवा में झुक जाता है।

error: Content is protected !!