IMPHAL: प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक भारतीय नौसेना को सौंपा गया

प्रोजेक्ट 15B क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘इम्फाल’ (IMPHAL) का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक 20 अक्टूबर 2023 को मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।

इसका निर्माण स्वदेशी स्टील DMR 249A  का उपयोग करके किया गया है, जिसकी कुल लंबाई 164 मीटर है और 7,500 टन से अधिक का विस्थापन।

यह डिस्ट्रॉयर देश में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर्स में से एक है। यह जहाज एक शक्तिशाली प्लेटफार्म है जो समुद्री युद्ध के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यों और मिशनों को पूरा करने में सक्षम है।

यह 312 व्यक्तियों के दल को ले जा सकता है, और इसकी एंडुरेंस 4,000 नॉटिकल मील है।  

प्रोजेक्ट 15B का पहला युद्धपोत  (विशाखापत्तनम) 21 नवंबर 2021 को संचालित किया गया था।

दूसरा युद्धपोत (मोरमुगाओ) 18 दिसंबर 2022 को संचालित किया गया था। तीसरा युद्धपोत (इम्फाल) 20 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।

चौथा युद्धपोत (सूरत) का 17 मई 2022 को शुभारंभ किया गया था और यह तैयारी के अग्रिम चरण में है।

error: Content is protected !!