IFFI-53 का फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्‍कार मेगास्टार चिरंजीवी को दिया गया

वर्ष 2022 के लिए IFFI इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड मेगास्टार और अभिनेता-निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला (Chiranjeevi Konidela) को दिया गया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 20 नवंबर, 2022 को गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IIFI के 53वें संस्करण के भव्य उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।

चार दशकों से अधिक के शानदार फिल्मी करियर में, चिरंजीवी ने तेलुगु में 150 से अधिक फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में कुछ फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें तेलुगु सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

उन्होंने 1982 में इनिट्लो रामय्या वीडिलो कृष्णाय्या में अपने अभिनय से जनता को प्रभावित किया। उनकी अपने दिलचस्‍प नृत्य प्रदर्शन और शक्ति से भरपूर लड़ाई के दृश्यों के लिए सराहना की जाती है।

उनके प्रभाव ने उन्हें मेगास्टार की उपाधि दिलाई!

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2006 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

error: Content is protected !!