होमो फ्लोरेसेंसिस मानव प्रजाति के 700,000 साल पुराने जीवाश्म

जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर सोआ बेसिन में माता मेंगे (Mata Menge) नामक स्थान पर खोजे गए 700,000 साल पुराने जीवाश्म अवशेष होमो फ्लोरेसेंसिस (Homo floresiensis) नामक मानव प्रजाति के हैं।

यह क्षेत्र लिआंग बुआ नामक एक विशाल गुफा से लगभग 75 किलोमीटर पूर्व में है, जहाँ होमो फ्लोरेसेंसिस के सभी  जीवाश्म पाए गए हैं। 700,000 साल पुराने जीवाश्म ने होमो फ्लोरेसेंसिस की उत्पत्ति के रहस्य को उजागर किया है, जिसे “द हॉबिट” भी कहा जाता है।

होमो फ्लोरेसेंसिस बेहद छोटे कद के इंसानों की विलुप्त प्रजाति है जो  20 लाख से ढाई लाख साल पहले तक फ्लोरेस द्वीप पर रहते थे और उनके शरीर का आकार आधुनिक इंसानों के समान था।

नए अध्ययन से यह भी पता चलता है कि होमो फ्लोरेसेंसिस वैज्ञानिकों के पहले अनुमान से कम लंबे हो सकते हैं। अब तक यह माना जाता रहा  है कि होमो फ्लोरेसेंसिस औसतन 3 फीट, 2 इंच (1 मीटर) लंबा था।

हालांकि, इस नए शोध से पता चलता है कि यह प्रजाति, जो होमो इरेक्टस की एक शाखा है, औसतन 2.4 इंच (6 सेंटीमीटर) छोटी थी। 

error: Content is protected !!