Nagaland Election 2023: पहली बार कोई महिला बनीं विधायक

Hekani Jakhalu

हाल में संपन्न नगालैंड विधानसभ चुनाव में इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जखालू (Hekani Jakhalu) ने दीमापुर तृतीय विधानसभा से जीत दर्ज की है। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी।

इसके अलावा NDPP की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

बता दें कि ईसाई-बहुल नागालैंड में अधिकांश राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं रहे हैं। यही वजह है कि 1963 में राज्य बनने के बाद से एक भी महिला विधायक नहीं बन सकीं।

हालांकि राज्य से दो महिला सांसद जरूर हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के रानो एम शेज़ा राज्य से निर्वाचित पहली महिला सांसद थीं। उन्होंने 1977 में राज्य की लोन लोकसभा सीट जीती थी। वर्ष 2022 में, भारतीय जनता पार्टी की के एस. फांगनोन कोन्याक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं थीं। वह राज्य से दूसरी महिला सांसद हैं।

error: Content is protected !!