जेंटू पेंगुइन H5N1 बर्ड फ्लू से संक्रमित

ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र में पहली बार एक पक्षी, जेंटू पेंगुइन (Gentoo Penguin), घातक H5N1 बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है। यह पुष्टि उप-अंटार्कटिक द्वीप (Sub-Antarctic Island) पर वायरस के प्रसार को दर्शाती है।

प्रमुख घटनाक्रम:

  • प्रारंभिक पहचान: नवंबर 2025 में हर्ड द्वीप (Heard Island) पर ‘सदर्न एलीफेंट सील’ (Southern Elephant Seals) में इस घातक स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।
  • भौगोलिक स्थिति: हर्ड द्वीप पर्थ से लगभग 4,000 किमी दक्षिण-पश्चिम और अंटार्कटिका से 1,700 किमी उत्तर में स्थित एक ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र है।
  • प्रसार का इतिहास: H5N1 वायरस ने 2023-24 के सीजन में अंटार्कटिक क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसकी पहली पहचान ‘साउथ जॉर्जिया’ और फिर ‘अंटार्कटिक प्रायद्वीप’ में हुई थी।

विलुप्ति का खतरा:

यह वायरस ऑस्ट्रेलिया के उन विशिष्ट पक्षियों के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है जो दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते, जैसे:

  1. हर्ड आइलैंड कॉर्मोरेंट (Heard Island cormorant)
  2. हर्ड आइलैंड शीथबिल (Heard Island sheathbill)

H5N1 वायरस के बारे में (WHO के अनुसार)

विशेषताविवरण
प्रकारइन्फ्लूएंजा A(H5N1) वायरस का एक उपप्रकार।
प्रभावित जीवमुख्य रूप से पक्षी और स्तनधारी (मनुष्यों में संक्रमण दुर्लभ)।
उत्पत्ति‘गूज/गुआंगडोंग-लिनिएज’ (Goose/Guangdong-lineage) पहली बार 1996 में उभरा था।
मानव जोखिममनुष्यों में संक्रमण दुर्लभ है लेकिन होने पर यह उच्च मृत्यु दर के साथ गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है।
संक्रमण का तरीकासंक्रमित पक्षियों, जानवरों या दूषित वातावरण के निकट संपर्क से।

Sources: DTE & WHO

error: Content is protected !!