Global Peace Index 2023: भारत 126वें स्थान पर

हाल ही में, वर्ष 2023 का ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index: GPI) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी किया गया।

GPI के इस 17वें संस्करण में 163 स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों को उनकी शांति के स्तर के अनुसार रैंक किया गया है।

GPI-23 गुणात्मक और मात्रात्मक संकेतकों का उपयोग करके दुनिया की 99.7 प्रतिशत आबादी वाले 163 देशों को कवर करता है।

यह तीन क्षेत्रों में शांति की स्थिति को मापता है: 1. सामाजिक सुरक्षा और संरक्षा (Societal safety and security); 2. चल रहे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष (Ongoing domestic and international conflict) और 3. सैन्यीकरण (Militarisation)।

GPI 2023 के अनुसार, आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है। इसके साथ शीर्ष पर डेनमार्क, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रिया हैं। इसके विपरीत, अफगानिस्तान लगातार आठवें वर्ष दुनिया का सबसे अशांत देश है।

भारत ने रैंकिंग में 126वां स्थान हासिल है। पिछले वर्ष के मुकबले भारत की रैंकिंग में दो रैंक का सुधार हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसक अपराध, पड़ोसी देशों के संबंधों और राजनीतिक अस्थिरता में सुधार के कारण पिछले साल भारत में समग्र शांति में 3.5 प्रतिशत का सुधार हुआ।

अन्य देशों में नेपाल, चीन, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका और पाकिस्तान क्रमशः 79, 80, 107, 131, 146वें स्थान पर हैं।

error: Content is protected !!