ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी बैंकिंग एंड सर्वे (GEURS) 2022

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा जारी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी बैंकिंग एंड सर्वे (GEURS) रिपोर्ट 2022 में सात भारतीय विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT-D) सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय विश्वविद्यालय है। वैश्विक स्तर पर यह संस्थान 28वें स्थान पर है। वर्ष 2021 की रैंकिंग में यह 27वें स्थान पर था।

भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलो दूसरा सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय विश्वविद्यालय है। इसकी वैश्विक रैंकिंग 58 है। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT-B) 72 वें स्थान पर है। इसने 2021 में 97 वीं रैंक हासिल की थी।

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM-A) एकमात्र IIM है जो सूची में शामिल है। यह विश्व में 154वें स्थान पर है। IIT खड़गपुर सूची में 155 वें स्थान पर है।

एमिटी विश्वविद्यालय और बैंगलोर विश्वविद्यालय अन्य दो विश्वविद्यालय हैं जिन्हें सूची में शामिल किया गया है।

बता दें कि मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को वैश्विक रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। सूची में शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में से पांच संयुक्त राज्य अमेरिका के हैं। दो यूनाइटेड किंगडम (यूके) के हैं।

GEURS रैंकिंग एचआर कंसल्टेंसी इमर्जिंग द्वारा डिज़ाइन की गई है और विशेष रूप से टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा प्रकाशित की गई। यह सूचकांक बताता है कि शीर्ष कंपनियों की नजर में कौन से विश्वविद्यालय अपने छात्रों को वर्कप्लेस के लिए तैयार करने में सर्वश्रेष्ठ हैं।

error: Content is protected !!