जियोर्जिया मेलोनी ने इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री की शपथ ली

दक्षिणपंथी 45 वर्षीया जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने 22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री की शपथ ली। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से वह इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री (Italy’s first female prime minister) हैं।

मेलोनी ने राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला के समक्ष पद की शपथ ली

मेलोनी की सरकार पूर्व यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख मारियो ड्रैगी के नेतृत्व वाली सरकार की जगह ली हैं।

जियोर्जिया मेलोनी की राजनीतिक पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (Brothers of Italy) को सितंबर 2022 के अंत में मध्यावधि चुनावों में 25 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल हुआ।

जियोर्जिया मेलोनी Fratelli d’Italia या ब्रदर्स ऑफ़ इटली की को-फाउंडर हैं और इसे 2012 में स्थापित किया था। ब्रदर्स ऑफ़ इटली ने दक्षिणपंथी लेगा या लीग ऑफ़ माटेओ साल्विनी और रूढ़िवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है।

error: Content is protected !!