Black spotted Crocker: गुजरात की स्टेट फिश बनी घोल मछली

विश्व मत्स्य दिवस (21 नवंबर) के अवसर पर “घोल” (Ghol) मछली को गुजरात की स्टेट फिश घोषित किया गया। अहमदाबाद में आयोजित पहले ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में इसे गुजरात का फिश घोषित किया गया।  

घोल मछली

दुनिया के कई हिस्सों में घोल मछली को ब्लैक स्पॉटेड क्रॉकर मछली (प्रोटोनिबिया डायकैंथस) के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट माना जाता है, बल्कि कई देशों में इसके औषधीय गुणों की वजह से भी मांग अधिक है।

दरअसल घोल फिश के ब्लैडर गुजरात के उच्च मूल्य वाले निर्यातों में से एक है।

घोल मछली इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में फारस की खाड़ी से लेकर प्रशांत महासागर तक प्राप्त होती  है।

धारीदार मुरेल: आंध्र प्रदेश;

गोल्डन महाशीर: अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड;

मांगुर: बिहार;

कल्बासु: हरियाणा;

करीमीन: केरल;

पेंग्बा: मणिपुर;

चॉकलेट महाशीर: नागालैंड;

महानदी महाशीर: ओडिशा;

चीतल: उत्तर प्रदेश;

हिल्सा: पश्चिम बंगाल। 

error: Content is protected !!