Gastrodia indica: सिक्किम में आर्किड की अनोखी प्रजाति की खोज

हाल ही में सिक्किम के फैम्बोंग्लो वन्यजीव अभयारण्य (Fambonglho Wildlife Sanctuary) में एक अनोखी आर्किड प्रजाति, गैस्ट्रोडिया इंडिका (Gastrodia indica) की खोज की गई है, जो कभी अपना फूल नहीं खोलती (never opens its flower)। यह भारत का पहला आर्किड है जो कभी अपना फूल नहीं खोलता।

नई प्रजाति का नाम भारत के नाम पर रखा गया है, क्योंकि यह देश में प्राप्त होने वाली गैस्ट्रोडिया जीनस की पहली क्लिस्टोगैमस (cleistogamous) प्रजाति है।

क्लिस्टोगैमी का तात्पर्य उन फूलों से है जो नहीं खुलते, इसके विपरीत चैस्मोगैमस (chasmogamous) फूल खुलते हैं।

गैस्ट्रोडिया इंडिका जैसी होलोमाइकोट्रोफिक प्रजातियाँ जीवित रहने के लिए पूरी तरह से होस्ट फंगस पर निर्भर करती हैं, इनमें क्लोरोफिल की कमी होती है और वे भूमिगत कवक से कार्बन खींचती हैं।

यह स्व-परागण करने वाली प्रजाति एक बड़ी खोज है, क्योंकि दुनिया भर में केवल पाँच  क्लिस्टोगैमस प्रजातियों को ही दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!