फिलीपींस को “फंड फॉर रेस्पॉन्डिंग टू लॉस एंड डैमेज (FrLD)” बोर्ड का होस्ट चुना गया 

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में “नुकसान और क्षति कोष”  के बोर्ड की 9 जुलाई 2024 को हुईऊ दूसरी बैठक में सर्वसम्मति से इसे “नुकसान और क्षति प्रत्युत्तर कोष” (Fund for responding to Loss and Damage: FrLD) नाम देने का फैसला किया गया।

बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया कि फिलीपींस FrLD के संचालन के लिए मेजबान यानी होस्ट देश होगा।

हानि और क्षति यानी डैमेज और लॉस से तात्पर्य जलवायु परिवर्तन के रिस्क की वजह से  होने वाले नेगेटिव प्रभावों से है, जैसे समुद्र में जल स्तर का बढ़ना, लंबे समय तक चलने वाली हीट वेव यानी लू, मरुस्थलीकरण, समुद्र का अम्लीकरण और जलवायु की एक्सट्रीम इवेंट्स जैसे कि बुशफायर, प्रजातियों का विलुप्त होना और फसल को नुकसान पहुंचना।

मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2022 (COP27) में, डैमेज और लॉस कोष बनाने के लिए एक समझौता किया गया था।

यह कोष  कम आय वाले विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगा। 

दिसंबर 2023 में दुबई में COP 28 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इस कोष का संचालन शुरू किया गया और इसे “हानि और क्षति कोष” (Loss and Damage Fund) नाम दिया गया था।

इस वित्तीय तंत्र को जलवायु संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे कमजोर देशों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

अब इस कोष का नाम बदलकर “नुकसान और क्षति प्रत्युत्तर कोष” (Fund for responding to Loss and Damage: FrLD) कर दिया गया है।

हानि एवं क्षति कोष बोर्ड में जलवायु परिवर्तन पर कन्वेंशन और पेरिस समझौते के पक्षकारों के 26 सदस्य शामिल हैं, जिनमें विकसित देश पक्षों के 12 सदस्य और विकासशील देश पक्षों के 14 सदस्य हैं।

error: Content is protected !!