पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी BCCI के नए अध्यक्ष बने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के एक अनुभवी पदाधिकारी रोजर बिन्नी (Roger Binny) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI: Board of Control for Cricket in India) का नया अध्यक्ष (President) नियुक्त किया गया है।

वह BCCIई के 36वें अध्यक्ष हैं।

67 वर्षीय बिन्नी को BCCI की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान निर्विरोध चुना गया, जो 18 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में आयोजित की गई थी।

बिन्नी 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। बिन्नी 2012 से 2016 के बीच राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे।

बोर्ड की 91वीं वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद थे। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले बिन्नी विश्व कप विजेता टीम के पहले सदस्य हैं। जय शाह को फिर से बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!