RDI कोष के तहत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) के पहले ‘ओपन कॉल’ का शुभारंभ

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 4 फरवरी को अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) कोष के तहत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) के पहले ‘ओपन कॉल’ का शुभारंभ किया। यह स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के लिए संरचित और दीर्घकालिक वित्तपोषण के माध्यम से भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्य विशेषताएं:

  • ANRF के तहत पहल: ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ (ANRF) के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उच्च-जोखिम और उच्च-प्रभाव वाली प्रौद्योगिकियों के व्यवसायीकरण (commercialisation) का समर्थन करना है। यह पारंपरिक सरकारी फंडिंग मॉडल से एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।
  • फोकस क्षेत्र: RDI ढांचे के तहत पहली TDB कॉल उन परियोजनाओं पर केंद्रित है जो प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (Technology Readiness Level – TRL) 4 और उससे ऊपर हैं। इसमें विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और डीप-टेक जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।
  • वित्तपोषण: कुल परियोजना लागत का 50 प्रतिशत तक वित्तपोषण सेकंड लेवल फंड मैनेजर्स (SLFMs) के माध्यम से ऋण (loans), इक्विटी या हाइब्रिड उपकरणों के रूप में प्रदान किया जाएगा। शेष राशि का योगदान कंपनियों या निजी निवेशकों द्वारा किया जाएगा।

प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (TRL) के बारे में:

  • परिभाषा: TRL एक मापन प्रणाली है जिसका उपयोग किसी विशेष तकनीक की परिपक्वता (maturity) के स्तर का आकलन करने के लिए किया जाता है।
  • श्रेणी: इसमें नौ स्तर होते हैं, जहाँ TRL 1 सबसे निम्न (बुनियादी शोध) और TRL 9 सबसे उच्चतम (सफल संचालन) स्तर है।
  • TRL 4 का महत्व: TRL 4 के दौरान, कई घटक टुकड़ों (component pieces) का एक-दूसरे के साथ परीक्षण किया जाता है।
error: Content is protected !!