गोवा शिपयार्ड ने नौसेना के लिए ‘त्रिपुट’ युद्धपोत का जलावतरण किया

भारतीय नौसेना के लिए रूस से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के आधार पर  गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्माणाधीन दो अत्याधुनिक जंगी जहाजों (फ्रिगेट) में से पहला जहाज 23 जुलाई 24 को GSL, गोवा में लॉन्च किया गया।

 इस जंगी जहाज का नाम त्रिपुट (Triput) रखा गया है, जो शक्तिशाली तीर के नाम पर है, जो भारतीय नौसेना की अदम्य भावना और दूर और गहराई तक वार करने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है।

बता दें कि भारत ने अक्टूबर 2016 में रूस से चार फ्रिगेट का अनुबंध किया था, जिनमें से दो रूस में और दो गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में बनाए जाने थे।

नवंबर 2018 में, GSL ने रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ दो फ्रिगेट के स्थानीय निर्माण के लिए सामग्री, डिजाइन और विशेषज्ञ सहायता के लिए $500 मिलियन का सौदा किया और जनवरी 2019 में, भारतीय रक्षा मंत्रालय और GSL के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

त्रिपुट श्रेणी के फ्रिगेट 125 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े हैं, जिनका विस्थापन लगभग 3,600 टन है और इनकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील है।

error: Content is protected !!