“साझी बौद्ध विरासत” पर शंघाई सहयोग संगठन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

“साझी बौद्ध विरासत” पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य SCO देशों के विभिन्न संग्रहालयों के संग्रह में मध्य एशिया की बौद्ध कला, कला शैलियों, पुरातात्विक स्थलों और पुरातनता के बीच दूरस्थ सांस्कृतिक संबंधों को फिर से स्थापित करना था।

वहीं दूसरी ओर भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दूसरे पर्यटन विशेषज्ञ कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक 14-15 मार्च को काशी (वाराणसी) में आयजित हुई।

वर्ष 2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अध्यक्ष के रूप में भारत ‘काशी’ (वाराणसी) में 14 से 15 मार्च 2023 को पर्यटन विशेषज्ञ कार्य समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता किया।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसमें आठ सदस्य देश चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, चार पर्यवेक्षक देश और छह “संवाद भागीदार” देश शामिल हैं।

error: Content is protected !!