खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण (Fifth Khelo India Youth Games-2022) मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की।

  • यह खेल प्रतियोगिता 31 जनवरी, 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी।
  • ओलंपिक खेलों और स्वदेशी खेलों को समान रूप से समर्थन देने की बात भी की गयी। इसी क्रम मध्य प्रदेश में मल्लखंब (Mallakhamb) को राज्य खेल बनाये जाने का भी उल्लेख श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण में कुल 27 स्पर्धाएं होंगी।
  • इन खेलों के इतिहास में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।
  • कनोइ स्लैलम, कायकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेल भी दूसरे सामान्य खेलों और स्वदेशी खेलों के साथ-साथ मौजूद होंगे।
  • ये खेल मध्य प्रदेश के आठ शहरों- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खरगोन (महेश्वर) और बालाघाट में आयोजित होंगे।
error: Content is protected !!