UNMISS: संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित 1,171 भारतीय शांति सैनिकों में से पांच महिलाएं

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में तैनात 1,171 भारतीय शांति सैनिकों को एक पुरस्कार समारोह के दौरान प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक (UN Medal) से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित 1,171 सैनिकों में से पांच महिलाएं शामिल हैं।

  • इस समारोह का नेतृत्व पहली बार भारतीय सेना की महिला अधिकारी मेजर जैस्मीन चट्ठा (Major Jasmine Chattha) ने किया।
  • UNMISS ने ट्वीट कर कहा कि धन्यवाद भारत आपके बेहतरीन बेटों और बेटियों में से 1,171 को अपर नाइल दक्षिण सूडान में उनके महत्वपूर्ण काम के लिए संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया गया।
  • UNMISS ने कहा कि पहली बार भारतीय सेना की महिला अधिकारी मेजर जैस्मीन चट्ठा ने परेड का नेतृत्व किया। चट्ठा ने कहा कि विशेष दिन पर अपनी रेजिमेंट का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। यह महिलाओं के सम्मान के लिए मजबूती का संदेश हैं।

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS)

  • दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) शुरू में 9 जुलाई 2011 से सुरक्षा परिषद के संकल्प 1996 (2011) के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए स्थापित किया गया था, जो कि आवश्यकतानुसार आगे की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जा सकताथा।
  • तब से, UNMISS को सुरक्षा परिषद के साथ लगातार नवीनीकृत किया गया है जो यह निर्धारित करता है कि दक्षिण सूडान की स्थिति इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। वर्तमान में, संकल्प 2625 (2022) के तहत, परिषद ने 15 मार्च 2023 तक UNMISS मैंडेट को बढ़ा दिया है।
  • UNMISS के मैंडेट में चार स्तंभ शामिल हैं: नागरिकों की सुरक्षा; मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाना; समझौते और शांति प्रक्रिया के कार्यान्वयन का समर्थन करना; और, मानवीय और मानवाधिकार कानूनों के उल्लंघन की निगरानी, जांच और रिपोर्टिंग करना।
error: Content is protected !!