Exercise Shinyuu Maitri: भारतीय वायु सेना ने जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ वायु अभ्यास किया

भारतीय वायु सेना (IAF) ने जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के साथ शिन्यू मैत्री अभ्यास (Exercise Shinyuu Maitri) में भाग लिया। यह वायु अभ्यास भारत-जापान संयुक्त सेना अभ्यास धर्म गार्जियन के साथ-साथ ही आयोजित किया गया।

धर्म गार्जियन वायु अभ्यास 13 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 तक जापान के कोमात्सु में आयोजित हुआ।

भारतीय वायु सेना का दल एक सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री 23 में हिस्सा लिया।

यह अभ्यास 01 और 02 मार्च 2023 को आयोजित किया गया। शिन्यू मैत्री 2023 अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!