हरिमऊ शक्ति 2023 अभ्यास

भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “हरिमऊ शक्ति 2023” (Exercise Harimau Shakti 2023) भारत के उमरोई छावनी में 23 अक्टूबर को शुरू हुआ।

हरिमऊ शक्ति 2023 के बारे में

मलेशियाई सेना की टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं।

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इससे पहले इस अभ्यास का आयोजन नवंबर 2022 में पुलाई (मलेशिया) में आयोजित किया गया था।

हरिमऊ शक्ति अभ्यास में दोनों पक्षों के लगभग 120 कर्मी शामिल हो रहे हैं। इसका उद्देश्य सब-कन्वेंशनल परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

इस अभ्यास के दौरान, दोनों दल एक संयुक्त कमांड पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड स्थापित करेंगे।

error: Content is protected !!