कटलैस एक्सप्रेस – 24 (CE – 24) अभ्यास

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के प्रमुख जहाज आईएनएस तीर ने 26 फरवरी से 08 मार्च 24 तक पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में आयोजित अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस – 24 (CE – 24) में भाग लिया।

इस अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति की उपस्थिति में किया गया। कटलैस एक्सप्रेस के तहत, भारतीय नौसेना ने 16 मित्र देशों के साथ भाग लिया।

अभ्यास के समुद्री चरण में जहाज की वीबीएसएस टीम सेशेल्स तटरक्षक जहाज एलई विजिलेंट पर चढ़ी और बोर्डिंग संचालन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।

कठारे प्रशिक्षण सप्ताह के बाद भारतीय गोताखोरों ने अमेरिका और सेशेल्स के गोताखोरों के साथ संयुक्त गोताखोरी आपरेशन चलाया।

error: Content is protected !!