अल नजाह अभ्यास 2024

भारतीय थल सेना की एक टुकड़ी ने भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह के 5वें संस्करण (Exercise AL NAJAH-V) में भाग ले रही है। यह अभ्यास 13 से 26 सितंबर 2024 तक ओमान के सलालाह में रबकूट प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित हो रही है।

अल नजाह अभ्यास वर्ष 2015 से हर दो साल में भारत और ओमान के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता रहा है।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

यह अभ्यास रेगिस्तानी वातावरण में सैन्य संचालन पर ध्यान केंद्रित करेगा। 60 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य सेवाओं के कर्मी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!