कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC)

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय रोम में आयोजित 46वीं बैठक के दौरान कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (Codex Alimentarius Commission: CAC) की कार्यकारी समिति में एशियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के रूप में भारत को सर्वसम्मति से चुना गया है।

कार्यकारी समिति, CAC की एक महत्वपूर्ण शाखा है। सदस्य देश के रूप में, भारत को न केवल विभिन्न खाद्य उत्पाद श्रेणियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक निर्धारण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलेगा, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी शामिल किया जाएगा।

कार्यकारी समिति में अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक और कोडेक्स के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से सात निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं।

कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC) ने रोम (इटली) में आयोजित अपने 46वें सत्र के दौरान मिलेट्स पर भारत के मानकों की प्रशंसा की है और मिलेट्स के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड के विकास के उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

CAC 188 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य और कृषि संगठन द्वारा बनाई गई एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य संरक्ष और गुणवत्ता मानक-निर्धारण संगठन है।

भारत ने 8 गुणवत्ता मानकों को निर्धारित  करते हुए 15 प्रकार के मिलेट्स के लिए एक व्यापक समूह मानक तैयार किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बैठक में जोरदार सराहना मिली।

कोडेक्स में वर्तमान में ज्वार (Sorghum) और बाजरा (Pearl Millet) के लिए मानक हैं।

भारत ने मिलेट्स के लिए वैश्विक मानकों के विकास के लिए एक प्रस्ताव रखा, विशेष रूप से रागी (Finger millet), सांवा/बार्नयार्ड मिलेट (Barnyard Millet), कोडो (Kodo Millet), चीना/प्रोसो (Proso millet) और कुटकी (Little Millet) के लिए समूह मानकों के रूप में। 

error: Content is protected !!