सेन्ना स्पेक्टाबिलिस (Senna spectabilis) प्रजाति का मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में प्रसार

सेन्ना स्पेक्टाबिलिस (Senna spectabilis) एक आक्रामक प्रजाति का विदेशी पेड़ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पेड़ ने सुरम्य नीलगिरी पहाड़ी जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (Mudumalai Tiger Reserve : MTR) के बफर जोन के 800 हेक्टेयर और 1,200 हेक्टेयर के बीच के क्षेत्र में फ़ैल गया है।

बफर जोन में तेजी से फैल रही इस आक्रामक प्रजाति से निपटने के लिए वन विभाग व्यापक रणनीति लेकर आ रहा है।

बता दें कि सेन्ना स्पेक्टाबिलिस को एक सजावटी प्रजाति के रूप में और जलाऊ लकड़ी के रूप में उपयोग के लिए दक्षिण और मध्य अमेरिका से लाया गया था।

लेकिन अब पेड़ प्रजाति मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के कोर और बफर जोन, दोनों में सिगुर पठार में अत्यधिक आक्रामक हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में, इसके चमकीले पीले फूल टाइगर रिजर्व में अधिक दिखाई देने लगे हैं।

संरक्षणवादियों का कहना है कि आक्रामक प्रजातियों का स्थानीय जैव विविधता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और स्थानीय प्रजातियों और वन्यजीवों के लिए भोजन की उपलब्धता सीमित हो जाती है।

सेन्ना स्पेक्टाबिलिस, लैंटाना कैमरा के साथ, पांच प्रमुख आक्रामक प्रजातियों में से एक है, जिसने नीलगिरी के विशाल क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।

यूकेलिप्टस (Eucalyptus) और देवदार, भी विदेशी प्रजातियां हैं, लेकिन अन्य प्रजातियों की तरह तेजी से नहीं फैलते हैं और इन्हें सीमित करना आसान माना जाता है।

error: Content is protected !!