ओडिशा में मैंग्रोव पिट्टा (Mangrove pitta) पक्षियों की पहली गणना

ओडिशा के दो तटीय जिलों में किए गए मैंग्रोव पिट्टा/Mangrove pitta (पिट्टा मेघरेंचा/Pitta megharencha) पक्षियों की पहली गणना में 179 पक्षी देखे गए।

मैंग्रोव पिट्टा पक्षी की पहली गणना मुख्य रूप से केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के तटों के साथ-साथ मैंग्रोव पैच पर केंद्रित थी।

मैंग्रोव पिट्टा पक्षी नियर थ्रेटेंड प्रजाति है, जो ओडिशा के भितरकनिका और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन सहित पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में पाई जाती है।

मैंग्रोव पिट्टा एक निवासी गैर-प्रवासी पक्षी है जो आम तौर पर क्रस्टेशियन, मोलस्क और कीड़ों को खाता है। भितरकनिका में इस प्रजाति का प्रजनन काल अप्रैल से अगस्त तक रहता है।

नदी और खाड़ियों में प्रचुर मात्रा में मछलियां और मानव निवास से दूरी ने भीतरकनिका को इस पक्षी प्रजाति के लिए उपयुक्त ब्रीडिंग स्थल बना दिया है।

error: Content is protected !!