लिसु रेन बैबलर: अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई सॉन्गबर्ड की नई प्रजाति

Wren babbler (Image credit: Indian Bird journal)

छह पक्षी प्रेमियों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में दुर्लभ और मायावी ग्रे-बेलिड रेन बैबलर (grey-bellied wren babbler) की उपस्थिति दर्ज की है।

मुख्य तथ्य

शोधकर्ताओं ने सॉन्गबर्ड की एक नई प्रजाति को रिकॉर्ड किया है जिसका नाम उन्होंने स्थानीय समुदाय लिसु के नाम पर ‘लिसु रेन बैबलर’ (Lisu wren babbler) रखा है।

शोधकर्ताओं ने मार्च 2022 में चांगलांग जिले में मुगाफी चोटी (Mugafi peak) की यात्रा के दौरान इस पक्षी को रिकॉर्ड किया।

ग्रे-बेल्ड रेन बैबलर ज्यादातर म्यांमार में पाया जाता है, जिसमें कुछ पक्षी चीन और थाईलैंड में प्राप्त होते हैं।

भारत में इस पक्षी को केवल एक बार देखे जाने की रिपोर्ट की गयी है जब 1988 में म्यांमार सीमा के पास मुगाफी से दो सैंपल एकत्र किए गए थे। इनमें से एक नमूना संयुक्त राज्य अमेरिका के स्मिथसोनियन संग्रहालय में रखा गया है

मुगाफी, अरुणाचल प्रदेश के सबसे दूरस्थ सर्कल मुख्यालय, विजयनगर से 40 किमी दूर है। निकटतम शहर मियाओ से 157 किमी की सड़क, जिसका अधिकांश हिस्सा नामदफा टाइगर रिजर्व से गुजरती है, अभी तक पूरा नहीं हो पायी है।

शोधकर्ताओं इस खोज को इंडियन बर्ड्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

error: Content is protected !!