Exercise SHAKTI: भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मेघालय में शुभारंभ

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति (Exercise SHAKTI) का 7वां संस्करण मेघालय के उमरोई में आयोजित 13 से 26 मई 2024 के बीच आयोजित किया जा रहा है।

शक्ति अभ्यास एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो बारी-बारी से भारत और फ्रांस में आयोजित किया जाता है। इससे पिछले अभ्यास नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था।

90 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के अलावा अन्य सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

शक्ति अभ्यास का मुख्‍य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के मैंडेट के अध्याय VII के तहत उप पारंपरिक परिदृश्य में विविध क्षेत्र संचालनों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

error: Content is protected !!