आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितम्बर 2023 को गांधीनगर के राजभवन से आयुष्मान भव अभियान का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान’ का लक्ष्य- प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक गांव को इसमें शामिल करना है

उन्होंने कहा कि यह हमारे देश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेगा।

आयुष्मान भव अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक कवरेज प्रदान करना है।

इस अभियान को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान संचालित किया जाएगा।

error: Content is protected !!