भारतीय नौसेना ने BMD इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने 21 अप्रैल, 2023 को बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट पर समुद्र आधारित एंडो-ऐटमौसफेयरिक BMD इंटरसेप्टर (endo-atmospheric interceptor missile) की पहली उड़ान परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया।

परीक्षण का उद्देश्य दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल खतरे के प्रभाव को लक्षित करना और नष्ट करना था। यह भारतीय नौसेना को बैलिस्टिक मिसाइल डिफेन्स (BMD) क्षमताओं वाले देशों के विशिष्ट समूह में स्थान दिला सकता है।

इससे पहले, DRDO ने सतह आधारित DRDO प्रणाली की क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था और इस तरह दुश्मन की तरफ से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों को बेअसर करने की क्षमता हासिल की थी।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जहाज आधारित बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमताओं के सफल प्रदर्शन में शामिल डीआरडीओ, भारतीय नौसेना एवं उद्योग को बधाई दी।

मंत्रालय के मुताबिक इस परीक्षण के द्वारा भारत ने बेहद जटिल नेटवर्क केंद्रित बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणाली का विकास करने में आत्म निर्भरता हासिल की है।

error: Content is protected !!