दिनेश कुमार शुक्ला ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (Atomic Energy Regulatory Board: AERB) के पूर्व कार्यकारी निदेशक और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक दिनेश कुमार शुक्ला ने 31 दिसंबर 2022 को AERB के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार शुक्ला परमाणु सुरक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ हैं।

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB)

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का गठन 15 नवंबर, 1983 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके अधिनियम के तहत कुछ नियामक और सुरक्षा कार्यों को करने के लिए किया गया था।

AERB का नियामक प्राधिकरण परमाणु ऊर्जा अधिनियम और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत उल्लेखित नियमों और अधिसूचनाओं से लिया गया है।

AERB का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि भारत में आयनीकरण विकिरण (ionizing radiation) और परमाणु ऊर्जा का उपयोग लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अनुचित जोखिम पैदा न करे।

error: Content is protected !!