डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI): ब्रह्मांड का अब तक का सबसे बड़ा 3D मैप

पिछले 11 अरब वर्षों में डार्क एनर्जी के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए, डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI) ने अब तक के सबसे सटीक माप के साथ, हमारे ब्रह्मांड का अब तक का सबसे बड़ा 3D मैप बनाया है।

यह पहली बार है कि वैज्ञानिकों ने युवा ब्रह्मांड के विस्तार के इतिहास को 1% से भी कम त्रुटि के साथ मापा है, जिससे हमें ब्रह्मांड के विकास के बारे में अब तक की सबसे अच्छी समझ प्राप्त हो सकेगी।

ब्रह्मांड के इस नए मॉडल को लैम्ब्डा सीडीएम (Lambda CDM) का नाम दिया गया है। इसमें कमजोर रूप से परस्पर क्रिया करने वाले प्रकार के मैटर (कोल्ड डार्क मैटर, या CDM) और डार्क एनर्जी (Lambda) दोनों शामिल हैं।

मैटर और डार्क एनर्जी दोनों ही ब्रह्मांड के विस्तार को आकार देते हैं – लेकिन विपरीत तरीकों से। मैटर और डार्क मैटर विस्तार को धीमा कर देते हैं, जबकि डार्क एनर्जी इसकी गति बढ़ा देती है।

DESI 5,000 रोबोटिक ‘आँखों’ वाला एक अनूठा उपकरण है, जिनमें से प्रत्येक आँख आकाशगंगा से आने वाले प्रकाश को अलग से कैप्चर और प्रोसेस कर सकता है।

यह अमेरिका के एरिजोना में किट पीक नेशनल ऑब्जर्वेटरी में निकोलस W मायल 4-मीटर टेलीस्कोप पर लगे DESI को एक ही समय में 5,000 आकाशगंगाओं का निरीक्षण करने की क्षमता देता है। DESI के साथ, शोधकर्ता 11 अरब वर्ष के अतीत को देख सकते हैं।

अंतरिक्ष में सुदूर पिंडों से उसके युवावस्था के प्रकाश अभी DESI तक पहुंच रहा है, जिससे शोधकर्ताओं को ब्रह्मांड की मैप बनाने में मदद मिल रही है।

यह हमारे ब्रह्मांड का विकास, इसका भविष्य में अंत, और भौतिकी के सबसे बड़े रहस्यों में से एक “डार्क एनर्जी” के बारे में समझ बढ़ाएगा। बता दें कि डार्क एनर्जी हमारे ब्रह्मांड को तेजी से और तेजी से विस्तारित करता है लेकिन इसके बारे में अधिक समझ विकसित नहीं हो पायी है। 

error: Content is protected !!