दूरसंचार विभाग ने “भारत 6G अलायंस (B6GA)” का शुभारंभ किया

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने “भारत 6G अलायंस (Bharat 6G Alliance: B6GA)” का गठन किया है। B6GA एक ऐसा सहयोगी मंच है जिसमें सार्वजनिक और निजी कंपनियां, शिक्षाविद, अनुसंधान संस्थान और मानक विकास संगठन शामिल हैं।

B6GA अन्य 6G वैश्विक गठबंधनों के साथ गठबंधन और तालमेल बनाएगा एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

B6GA का प्राथमिक उद्देश्य प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं से परे 6G की व्यावसायिक और सामाजिक जरूरतों को समझना, इन जरूरतों पर आम सहमति को बढ़ावा देना और अनुसंधान और विकास पहल को बढ़ावा देना है।

B6GA का लक्ष्य भारतीय स्टार्टअप्स, कंपनियों और विनिर्माण इकोसिस्टम को एक साथ लाकर समूह स्थापित करना है जो भारत में 6G प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, विकास और तैनाती को संचालित करता है।

B6GA का एक प्रमुख लक्ष्य भारतीय दूरसंचार प्रौद्योगिकी उत्पादों और सेवाओं के लिए बाजार तक पहुंच को सुविधाजनक बनाना है, जिससे देश 6G प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर सके।

दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास निधि (TTDF)

दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास निधि (Telecom Technology Development Fund: TTDF) के तहत 240.51 करोड़ के अनुदान के साथ परियोजनाओं के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

TTDF योजना 01.10.2022 को USOF द्वारा शुरू की गई थी। प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं के अनुसंधान और विकास के वित्तपोषण के लिए USOF से वार्षिक संग्रह का 5 प्रतिशत TTDF योजना के लिए उपलब्ध होगा।

इस योजना की परिकल्पना अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास और निर्माण द्वारा डिजिटल गैप को कम करने और दूरसंचार इको सिस्टम के निर्माण और विकास के लिए शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच तालमेल बनाने की है।

error: Content is protected !!