दीपक मोहंती को PFRDA का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Image credit @ PFRDA (Twitter)

केंद्र सरकार ने पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के पूर्व पूर्णकालिक सदस्य दीपक मोहंती (Deepak Mohanty) को PFRDA का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सरकार ने PFRDA में पूर्णकालिक सदस्य (अर्थशास्त्र) के पद पर भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी (1993) ममता शंकर को भी नियुक्त किया। मोहंती, भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं।

वे PFRDA के अध्यक्ष पद पर 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो बने रहेंगे।

उन्हें 4,50,000 रुपये प्रति माह (घर और कार की सुविधा के बिना) का समेकित वेतन प्राप्त होगा।

PFRDA राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को नियंत्रित करता है जो 2004 से केंद्र सरकार में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।

अधिकांश राज्य सरकारों ने भी 2004 या 2005 से अपने कर्मचारियों इसमें शामिल होना अनिवार्य कर दिया है। बाद में, कॉर्पोरेट्स और आम जनता को NPS की सदस्यता लेने की अनुमति दी गई।

error: Content is protected !!