‘वृंदावनी वस्त्र’ की प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के खानापारा में ‘वृंदावनी वस्त्र’ की प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना (Cultural Museum Project) की आधारशिला रखी।

मुख्य विवरण:

  • ऐतिहासिक महत्व: यह सांस्कृतिक संग्रहालय 16वीं शताब्दी के ऐतिहासिक ‘वृंदावनी वस्त्र’ को प्रदर्शित करेगा। पारंपरिक रूप से इसे महान वैष्णव संत-विद्वान श्रीमंत शंकरदेव की कृति माना जाता है।
  • कलाकृति की विशेषता: इस कपड़े पर भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्यों को दर्शाया गया है। इसे असमिया बुनाई और भक्ति कला का एक उत्कृष्ट नमूना (masterpiece) माना जाता है।
  • वर्तमान स्थिति: यह वर्तमान में लंदन स्थित ब्रिटिश संग्रहालय (British Museum) के संग्रह में सुरक्षित है।

आगामी प्रदर्शनी:

असम सरकार और ब्रिटिश संग्रहालय के बीच पिछले साल एक समझौता हुआ था, जिसके तहत इस कलाकृति को 18 महीने की प्रदर्शनी के लिए असम लाया जाएगा। यह प्रदर्शनी 2027 में शुरू होने वाली है।

error: Content is protected !!