पश्चिमी घाट में उभयलिंगी (Gynandromorph) केकड़े की दुर्लभ खोज

पश्चिमी घाट के जंगलों में एक ऐसा छोटा केकड़ा खोजा गया है, जिसके एक ही शरीर पर नर और मादा दोनों के जैविक लक्षण मौजूद हैं। साइलेंट वैली नेशनल पार्क के जंगलों में पाया गया यह मीठे पानी का केकड़ा ‘वेला कार्ली’ (Vela carli) प्रजाति का है।

खोज की मुख्य बातें:

  • स्थान: यह खोज केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में पेड़ों के छेदों (tree holes) में रहने वाले केकड़ों के बीच की गई।
  • प्रजाति: ‘वेला कार्ली’ मीठे पानी का एक स्थानीय (endemic) केकड़ा है, जो केवल मध्य पश्चिमी घाट के जंगलों और झरनों में पाया जाता है।
  • दुर्लभ स्थिति (Gynandromorphy): शोधकर्ताओं ने इस प्रजाति में पहली बार ‘गाइनैंड्रोमोर्फी’ (Gynandromorphy) दर्ज की है। यह एक ऐसी दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक ही जीव में नर और मादा दोनों के गुण प्रदर्शित होते हैं।
  • वैज्ञानिक महत्व: क्रस्टेशियंस (कवचधारी जीवों) में यह घटना बहुत दुर्लभ है। शोधकर्ताओं के अनुसार, गेकार्सिन्यूसिडे (Gecarcinucidae) परिवार के मीठे पानी के केकड़ों में इससे पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई थी।

सर्वेक्षण के परिणाम:

जैव विविधता सर्वेक्षण के दौरान 120 से अधिक केकड़ों का परीक्षण किया गया, जिनमें से केवल तीन केकड़ों में यह दोहरे लिंग वाली स्थिति पाई गई।

error: Content is protected !!