कन्फेडरेशन ऑफ अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स (AES)

सैन्य नेताओं (जुंटा) द्वारा शासित बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने रूस के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने और पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस से मुंह मोड़ने के बाद एक संघ बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया है।

इन देशों के विदेश मंत्रियों ने 17 मई को नाइजर की राजधानी नियामी में कन्फेडरेशन ऑफ अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स (Confederation of the Alliance of Sahel States: AES) की स्थापना के एक टेक्स्ट पर सहमति व्यक्त करने के लिए मुलाकात की।

साहेल क्षेत्र वर्षों से घातक जिहादी हिंसा का शिकार रहा है, जिस पर उन्होंने फ्रांस पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं होने का आरोप लगाया।

तीनों देशों ने  द इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स (ECOWAS) को छोड़ने की भी घोषणा कर दी है। इन तीन देशों का कहना है कि , ECOWAS पर फ्रांस का प्रभुत्व है।

error: Content is protected !!