चीन ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन के मेंगटियन मॉड्यूल को लॉन्च किया

चीन ने 31 अक्टूबर को अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong space station) के अंतिम मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जो साल के अंत तक इसके पूरा होने के करीब है।

  • मेंगटियन नाम का मॉड्यूल चीन के ट्रॉपिकल द्वीप हैनान पर वेनचांग लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेटसे लॉन्च किया गया।
  • बता दें कि चीन एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत तियांगोंग स्पेस स्टेशन तैयार कर रहा है। इस स्पेस स्टेशन का आधार तीन आवश्यक मॉड्यूल हैं, जिन्हें अलग-अलग समयों में लॉन्च किया गया।
  • इन तीनों मॉड्यूल के नाम हैं- तियानहे मॉड्यूल, वेंटियन एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल और मेंगटियन एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल
  • कोर मॉड्यूल तियानहे को चीन ने अप्रैल 2021 में लॉन्च कर दिया था जबकि वेंटियन एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल को जुलाई 2022 में कक्षा में भेजा गया।
error: Content is protected !!