चार्ल्स डार्विन फ्रॉग में अप साइड डाउन ब्रीडिंग अंडे देने के व्यवहार का पता चला

बायोलॉजिस्ट की एक इंडो-अमेरिकन टीम ने चार्ल्स डार्विन फ्रॉग/Charles Darwin’s frog  (मिनरवेरिया चार्ल्सडार्विनी) में एक असाधारण ब्रीडिंग व्यवहार की खोज की है।

यह मेंढक अंडमान द्वीप समूह की एक एंडेंजर्ड प्रजाति है। शोध से पता चलता है कि चार्ल्स डार्विन फ्रॉग एक यूनिक ब्रीडिंग बेहेवियर प्रदर्शित करता है: अप साइड डाउन स्पॉनिंग अर्थात पेड़ पर सिर नीचे और शरीर का पिछले हिस्सा ऊपर करके अंडे देना।

अन्य मेंढकों के विपरीत, यह प्रजाति अपने अंडों को पानी से भरे पेड़ों की गुहाओं या रुट बट्रेस की आंतरिक दीवारों पर एक वर्टीकल, उल्टा स्थिति में रखती है।

एक बार अंडे देने के बाद, अंडे अंततः नीचे पानी में गिर जाते हैं, जहाँ वे टैडपोल में विकसित होते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, कोई अन्य मेंढक पेड़ की गुहा के भीतर उल्टा स्थिति में जमीन पर अंडे नहीं देती है। इस नई रिसर्च स्टडी में नर चार्ल्स डार्विन मेंढकों के जटिल स्वर व्यवहार पर भी ध्यान दिया गया है, जो मादाओं को आकर्षित करने के लिए कर्कश टर-टर की आवाजें निकालता है।

चार्ल्स डार्विन फ्रॉग को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘वल्नरेबल’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!