चंदुबी महोत्सव (Chandubi Festival)

प्रतिवर्ष चंदुबी महोत्सव (Chandubi Festival) का आयोजन असम के कामरूप जिले में चंदुबी झील के पास होता है।

यह महोत्सव 1 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ और 5 जनवरी को समाप्त हुआ।

चंदुबी महोत्सव का आयोजन राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के तहत कामरूप जिले के राजापारा गांव के लोगों द्वारा किया जाता है।

वे पिछले 14 वर्षों से इस उत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

चंदुबी महोत्सव का मुख्य आकर्षण ज्यादातर स्थानीय लोक संस्कृति, जातीय व्यंजन, स्थानीय हथकरघा और पोशाक, नौका विहार आदि हैं।

चंदुबी झील का निर्माण वर्ष 1897 में आए प्रबल भूकंप के दौरान हुआ था।

error: Content is protected !!