जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन केंद्र

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय ने झारखंड के खरसावां जिले के पदमपुर में ‘जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन केंद्र’ (Centre for Preservation and promotion of Tribal Culture & Heritage) की आधारशिला रखी।

यह संग्रहालय झारखंड राज्य में आदिवासी समुदाय की समृद्ध विरासत को चित्रित करने और संरक्षित करने का एक प्रयास है, साथ ही समृद्ध आदिवासी जीवन शैली और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह क्षेत्र की भौतिक और अमूर्त जनजातीय संस्कृति, उसके इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करेगा।

इसके अलावा, यह आदिवासी समुदायों को उनके विकास में सहायता करने के लिए ज्ञान और सूचना केंद्र होगा।

इस केंद्र को भविष्य में एक जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है, जिसमें शिल्पकारों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और पर्यटन के केंद्र के रूप में काम करने के लिए जगह मिलेगी।

error: Content is protected !!