केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने “फ्लड वॉच” लॉन्च किया

केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने मोबाइल एप्लिकेशन “फ्लड वॉच” (FloodWatch) लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य रियल टाइम आधार पर जनता को 7 दिनों तक बाढ़ की स्थिति की जानकारी और पूर्वानुमान प्रदान करना है।

इन-हाउस विकसित हुए यूजर्स अनुकूल इस ऐप में पढ़ने योग्य और ऑडियो प्रसारण कंटेंट है और सभी जानकारी 2 भाषाओं, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।

ऐप की मुख्य विशेषता में रियल टाइम में बाढ़ की निगरानी शामिल है जहां इसके यूजर्स पूरे देश में बाढ़ की ताजा स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।

ऐप विभिन्न स्रोतों से रियल टाइम में नदी के फ्लो के डेटा का उपयोग करता है। ऐप नजदीकी जगह पर भी बाढ़ का पूर्वानुमान प्रदान करता है, जहां यूजर्स होम पेज पर ही अपने निकटतम स्थान पर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसकी अन्य प्रमुख विशेषताओं में से एक इंटरएक्टिव मानचित्र का उपयोग करके पूर्वानुमान लगाना शामिल है जहां यूजर्स सीधे मानचित्र से बाढ़ पूर्वानुमान (24 घंटे तक) या बाढ़ परामर्श (7 दिनों तक) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या यूजर्स सर्च बॉक्स में स्टेशन के नाम से भी जानकारी ले सकते हैं।

error: Content is protected !!