फ्रीमार्टिन (freemartins)

Representative image

पशुपालन सेक्टर में, जो मवेशी नर और मादा, दोनों के लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए पैदा होते हैं, उन्हें फ्रीमार्टिन (freemartins) कहा जाता है।

दरअसल फ्रीमार्टिन बाँझ मादा मवेशी को कहते हैं जो एक ही गर्भाशय में नर और मादा के जुड़ने से उत्पन्न होते हैं। यह स्थिति जुड़वां गर्भधारण वाली 90% मवेशियों में  देखी जाती है।

इसका मुख्य कारण गर्भधारण के दौरान नर और मादा भ्रूण के बीच रक्त का आदान-प्रदान है। आनुवंशिक रूप से, फ्रीमार्टिनिज्म को जुड़वां नर से जुड़वां मादा के साथ Y गुणसूत्र ले जाने वाली कोशिकाओं को साझा करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

यह गुणसूत्र नर भ्रूण में नर प्रजनन अंगों के विकास को गति प्रदान करता है, जबकि मादा भ्रूण में नर हार्मोन की उपस्थिति की वजह से  प्रजनन प्रणाली का पूरा विकास नहीं हो पाता है।

अंतिम परिणाम यह होता है कि फ्रीमार्टिन में अविकसित या नॉन फंक्शनल प्रजनन लक्षण आ जाता है।  

चूंकि फ्रीमार्टिन प्रजनन नहीं कर सकते हैं, इसलिए किसान अक्सर मवेशियों की प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए उन्हें प्रजनन झुंड से शारीरिक और/या व्यवहारिक लक्षणों के माध्यम से पहचानकर मार देते हैं।

error: Content is protected !!