76th Cannes Film Festival 2023: पुरस्कार विजेताओं की सूची

फ्रांसीसी निर्देशक जस्टिन ट्रिट (Justine Triet) ने 76वां कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पाम डी’ओर (Palm D’Or) पुरस्कार अपनी फिल्म ल’एनाटोमी डी’उन च्यूट (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल) के लिए जीता है।

पाम डी’ओर’ जीतने वाली इतिहास में केवल दूसरी एकल महिला निर्देशक (solo female director) बन गई हैं। हालांकि, वह पाम डी’ओर जीतने वाली ओवरऑल तीसरी महिला हैं। उनके अलावा “द पियानो” के लिए जेन कैंपियन और “टाइटेन” के निर्देशक जूलिया डुकोर्नौ ने यह पुरस्कार जीता है।

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के विजेता

पाम डी’ओर: जस्टिन ट्रिट द्वारा निर्देशित एनाटोमी डी’यून च्यूट (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल)

ग्रैंड प्रिक्स: जोनाथन ग्लेज़र द्वारा निर्देशित “द जोन ऑफ़ इंटरेस्ट”

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: त्रान एन्ह हंग ने LA PASSION DE DODIN BOUFFANT के लिए

जूरी पुरस्कार: अकी कौरिस्माकी द्वारा निर्देशित कुल्लीट लेहडेट (फालेन लीव्स)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मर्व दिज़दार/Merve Dizdar (अबाउट ड्राई ग्रासेज)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कोजी याकुशो (परफेक्ट डेज़)

कान्स फिल्म फेस्टिवल के बारे में

कान्स फिल्म फेस्टिवल अब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समागम है, साथ ही इसका सबसे व्यापक रूप से प्रचारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है

पहला वार्षिक कान फिल्म समारोह 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 1946 तक फ्रांस के कान्स में आयोजित किया गया था।

1946 की सामाजिक-यथार्थवादी फिल्म नीचा नगर (चेतन आनंद फिल्म) पहली कान्स फिल्म समारोह में पाम डी’ओर से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

मार्चे डू फिल्म

द मार्चे डू फिल्म दुनिया के सबसे बड़े फिल्म बाजारों में से एक है। सबसे पहला मार्चे डु फिल्म समारोह 1959 में पुराने पालिस क्रोइसेट की छत पर स्थित एक छोटे कैनवास स्क्रीनिंग रूम में हुई थी।

यह फिल्म उद्योग के पेशेवरों के लिए एक बाजार है। 2022 में फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण के साथ आयोजित मार्चे डू फिल्म में भारत आधिकारिक सम्मान वाला देश था।

error: Content is protected !!